Site icon Aditya News Network – Kekri News

जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अरांई व केकड़ी का दबदबा, इंडियन राउंड में जीते कई पदक

केकड़ी: तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजेताओं को मैडल पहनाते अतिथि।

केकड़ी, 05 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अरांई व केकड़ी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग के तीरंदाजों ने अपने जौहर दिखाए। छात्र वर्ग के 30 मीटर इंडियन राउंड में बाल संस्कार विद्यालय अरांई के आदित्य मारू ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं स्वामी विवेकानंद विद्यालय अरांई के लोकेश चौधरी ने रजत पदक एवं गणेश मेमोरियल विद्यालय अरांई के निखिल सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालयों का मान बढ़ाया।

छात्राओं ने भी किया कमाल: छात्रा वर्ग में भी अरांई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्वामी विवेकानंद विद्यालय अरांई की कृष्णा चौधरी ने स्वर्ण पदक, स्वामी विवेकानंद विद्यालय अरांई की अर्पिता सेन ने रजत पदक एवं आन एकेडमी केकड़ी की शिवांगी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। निर्णायक मंडल में वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप कौर व मनदीप कौर शामिल है। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षक अभिषेक शर्मा, मनोज कुमार वर्मा व हनुमान मेघवंशी के मार्गदर्शन में हुआ।

Exit mobile version