केकड़ी, 22 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): 68 वीं राज्य स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता रविवार को समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता कार्यालय संयोजक अरविंद अग्रवाल एवं सत्यनारायण सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान की कुल 69 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में सेवानिवृत्ति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह मुख्य अतिथि एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु शर्मा, सचिव कृषि उपज मंडी उमेश चंद शर्मा, केकड़ी ज़िला कोषाधिकारी अतुल सैनी, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच अनिल जोशी, पूजा जोशी, डॉ अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे व प्रधानाचार्य नरेंद्र पारीक विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता संस्था के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने की।
बनाए रखे उत्साह वक्ताओं ने कहा कि जो खिलाड़ी जीत कर जा रहे हैं वह अपने उत्साह को बनाए रखें और जो प्रतियोगिता में जीत नहीं पाए हैं। वे निरंतर प्रयत्न करते रहें अपना उत्साह काम नहीं होने दे और खेल को अपने जीवन में नियमित रखे। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव चंद्रप्रकाश दुबे ने अंतरराष्ट्रीय कोच अनिल जोशी के सामने आर्चरी एकेडमी खोलने का प्रस्ताव रखा। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए और समय समय पर एकेडमी में आकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने की सहमति प्रदान की।

उत्कृष्ट कार्यों पर नवाजा कार्यक्रम के दौरान संस्थान द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन प्रतिभाओं का सम्मान ताम्रपत्र से किया गया। जिसमे अनिल जोशी बीकानेरी को “बीकानेर द्रोणाचार्य तीरंदाजी”, अरविंद अग्रवाल शारीरिक शिक्षक को “एमएलडी खेल रत्न” एवं सत्यनारायण सोनी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को “एमएलडी आर्य श्री” से नवाजा गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण जोशी, राधेश्याम अहीर, डॉ रामलाल वर्मा, भागचंद विजय सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।