केकड़ी, 6 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य समाज केकड़ी में रविवार को रामनवमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कमलेश कुमार अग्निहोत्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ हुआ, जिसके मुख्य यजमान अशोक जेतवाल व ममता जेतवाल थे। इस मौके पर मुरारी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री कैलाश चंद महावर ने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान अशोक आर्य ने मुख्य वक्ता के रूप श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बताया और उनके अनुकरणीय गुणों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन आज भी प्रेरणादायक है।

यज्ञ के महत्व पर दिया जोर कपूर चंद सोनी और विष्णु प्रकाश पारीक ने भी विचार व्यक्त किए। मुरारी अग्रवाल ने यज्ञ के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया। इस अवसर पर वीर सिंह अलुदिया, मूलचंद महावर, रतन पंवार, तेजमल पंवार, प्रवीण नागोरिया, ओम प्रकाश अमरवाल, रामगोपाल गुर्जर, शंभू सिंह चौहान, प्रभा अग्रवाल, कंचन अलूदिया, मधुबाला सोनी, अवंतिका चौधरी, कुंज गेना, नारायण सोनी, राधे जेतवाल सहित कई आर्यजन उपस्थित रहे।
