केकड़ी, 11 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक यज्ञ के पश्चात आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के निर्देशन में नवीन कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया अजमेर आर्य समाज के प्रधान नवीन मिश्रा की देखरेख में पूरी की गई। चुनावों में गणराज आर्य को प्रधान, अशोक आर्य व वीर सिंह अलूदिया को संरक्षक, रवि शंकर पंवार को मंत्री, दिलीप कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष, अमित सोनी को उप प्रधान, कमलेश अग्निहोत्री को उपमंत्री एवं मुरारी लाल अग्रवाल, चिरंजी लाल सोनी, छोटू लाल कुमावत, मूलचंद महावर, कैलाश चंद्र महावर, हेमराज नायक, सत्यनारायण, शंभू सिंह चौहान, तेजमल पंवार, रतन लाल पंवार, जय लाम्बा, बजरंग सिकलीगर, हंसराज झलक, गोपाल शर्मा यज्ञमुनि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

शपथ व संदेश: चुनाव अधिकारी नवीन मिश्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना एवं वैदिक संस्कृति का संरक्षण करना ही समाज का मुख्य लक्ष्य है। अशोक आर्य ने ऋषियों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं नवनियुक्त प्रधान गणराज आर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

