केकड़ी, 25 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने संगठन विस्तार के तहत सरवाड़ निवासी आशुतोष त्रिपाठी को सरवाड़ उपखण्ड तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने की है। सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए त्रिपाठी से आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की नीतियों का पालन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में सक्रिय सहयोग देंगे। त्रिपाठी की नियुक्ति पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।


