Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलकूदनाइलिट में पहली बार आयोजित खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक,...

नाइलिट में पहली बार आयोजित खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक, प्रतिभा व ऊर्जा का दिखा अनूठा संगम

केकड़ी, 23 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नाइलिट द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन उत्साह व खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी ऊर्जा व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे संपूर्ण परिसर में प्रतिस्पर्धात्मक व उमंग का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज व वॉलीबॉल जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कड़े मुकाबलों के बीच प्रतिभागियों ने अपनी खेल कुशलता दिखाई।

केकड़ी: नाइलिट में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता उपविजेता रहे प्रतिभागी।

ये रहे परिणाम: क्रिकेट में बी.टेक तृतीय व द्वितीय वर्ष की संयुक्त टीम ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि बी.टेक प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस में बी.टेक द्वितीय वर्ष के चेतन्य शर्मा ने प्रथम व हेमंत चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में बी.टेक प्रथम वर्ष के सुप्रतिक विजेता व एम.टेक प्रथम वर्ष के रवि रंजन उपविजेता रहे। बैडमिंटन (बालक वर्ग) में बी.टेक प्रथम वर्ष के अभिषेक ने प्रथम व तृतीय वर्ष के सुरेश सोनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।बैडमिंटन (बालिका वर्ग) में बी.टेक द्वितीय वर्ष की छात्रा सिया ने प्रथम व प्रथम वर्ष की संतोष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सुव्यवस्थित संचालन व सहयोग: आयोजन समिति का नेतृत्व जूनियर फैकल्टी भरत भूषण ने किया, जिनके मार्गदर्शन में समस्त प्रतियोगिताओं का सफल व सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हुआ। संस्थान ने विद्यार्थियों में टीमवर्क व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रायोजकों का संस्थान परिवार द्वारा विशेष आभार व्यक्त किया गया। इनमें बालाजी स्टेशनर्स, एम्ब्रोसिया डाइन, रतन इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी, धनलक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, महावीर स्वीट्स, पंवार शूज़, श्री देव फ्लेक्स एंड एलईडी बोर्ड्स व हाड़ा स्पोर्ट्स शामिल रहे।

RELATED ARTICLES