Thursday, March 13, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिमहाशिवरात्रि पर निकालेंगे बाबा महाकाल की शाही सवारी, आयोजन की तैयारियों में...

महाशिवरात्रि पर निकालेंगे बाबा महाकाल की शाही सवारी, आयोजन की तैयारियों में जुटे समिति के सदस्य

केकड़ी, 23 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री महाकाल सेवक समिति केकड़ी के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष में 8 मार्च को शहर में पहली बार बाबा महाकाल की शाही सवारी का नगर भ्रमण करवाया जाएगा। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष में समिति द्वारा शहर में पहली बार महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। जिसमें महाकाल बाबा के मन महेश रूप को पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण करवाया जाएगा। इस मौके पर शाही सवारी के साथ ढोल, ताशे, डमरू सहित अन्य वाद्य यंत्रों को बजाते हुए महाकाल के भक्त सवारी में शामिल होंगे।

गुलाल व फूलों से होली खेलेंगे भक्त महाकाल बाबा की सवारी का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। साथ ही महाकाल के भक्तों द्वारा इस मौके पर फूलों व गुलाल से होली भी खेली जाएगी। सवारी के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा देवी देवताओं का जीवंत रूप धारण कर आकर्षक झांकियां सजाई जाएगी। आयोजन की तैयारियो को लेकर गुरुवार को समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शाही सवारी के दौरान व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

RELATED ARTICLES