Monday, February 23, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिबाबा श्याम की भक्ति व उल्लास का फाग उत्सव: 27 फरवरी को...

बाबा श्याम की भक्ति व उल्लास का फाग उत्सव: 27 फरवरी को सजेगी भजनों की शाम, चंग पर मचेगी धमाल, थिरकेंगे श्रद्धालु, होगा अलौकिक श्रृंगार

केकड़ी, 22 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): फाल्गुन मास के आगमन के साथ ही चारों ओर बाबा श्याम के फाग उत्सव की उमंग दिखाई देने लगी है। इसी कड़ी में जन-जन की आस्था के केंद्र खाटू श्याम मंदिर (पोकी नाडी बालाजी प्रांगण) में फाग उत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक इलेक्ट्रिक साज-सज्जा व फूलों से सजाया जा रहा है। फाग उत्सव की श्रृंखला में आगामी 27 फरवरी को सायं 7:00 बजे से मंदिर प्रांगण में विशाल चंग पर धमालकार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें श्याम जगत के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार गौतम शर्मा दूनी, संजय अग्रवाल व अन्य नामी कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। इस दौरान श्रद्धालु फूलों की होली का आनंद भी लेंगे।

पावन ज्योत होगी आकर्षण: श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकी नाडी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। श्याम प्रेमी समिति के अध्यक्ष चंचल कुमार चौकड़ीवाल ने बताया कि इस अवसर पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। वहीं विकास समिति के अध्यक्ष जसराज जाट ने बताया कि समारोह में बाबा की पावन ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। दोनों समितियों के सदस्य कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। समिति पदाधिकारियों ने सभी श्याम प्रेमियों व सनातनियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर फाग उत्सव का आनंद लें व बाबा की कृपा प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES