Wednesday, April 30, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिबछ बारस पर्व: महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा कर पुत्र...

बछ बारस पर्व: महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा कर पुत्र के मंगल की कामना की

केकड़ी, 30 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में शुक्रवार को महिलाओं ने बछ बारस का पर्व मनाया। पुत्र के मंगल की कामना की और उसकी दीर्घ आयु के लिए पुत्रवती महिलाओं ने गाय व बछड़े की पूजा की। महिलाओं ने व्रत रखा तथा गाय व बछडे़ को हरा चारा व अनाज खिलाते हुए संतान की सलामती की कामना की।

श्रद्धा और उत्साह से मनाया पर्व वत्स द्वादशी के नाम से पहचाने जाने वाले इस पर्व के दिन लोगों ने गाय के दूध व इससे बनने वाली खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं किया तथा गेहूं के आटे के बजाए बाजरे के आटे की रोटी व अंकुरित दलहन का प्रयोग भोजन के रूप में किया। मान्यता है कि इससे बच्चे के जीवन की रक्षा होती है तथा उसके साथ अनिष्ट नहीं होता।

RELATED ARTICLES