Friday, March 13, 2026
Homeक्राइम न्यूजताश के पत्तों पर दांव लगाना पड़ा भारी: पुलिस ने तीन को...

ताश के पत्तों पर दांव लगाना पड़ा भारी: पुलिस ने तीन को दबोचा, नकद राशि बरामद

केकड़ी, 13 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार कर ताशपत्ती एवं 2230 रुपए जब्त किए है। थानाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे दिलीप (32), रमेश (43) व गोविन्द (25) को गिरफ्तार कर 2230 रुपए एवं ताशपत्ती जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी अनिल शर्मा, एएसआई वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज, पुखराज, विनोद व धनराज शामिल रहे।

RELATED ARTICLES