Saturday, March 7, 2026
Homeसमाजभागचन्द बने केकड़ी जिला अध्यक्ष, समाज हित में कार्य करने की जताई...

भागचन्द बने केकड़ी जिला अध्यक्ष, समाज हित में कार्य करने की जताई प्रतिबद्धता

केकड़ी, 21 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल ने प्रदेशाध्यक्ष गोपाल सिंह बस्सी की अनुशंसा पर अजगरी निवासी भागचंद गुर्जर को संगठन का केकड़ी जिलाध्यक्ष नियुक्त कर संगठन हित व समाज हित में कार्य करने एवं कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए है।

समाज में व्याप्त कुरीतियों को रोकना जरूरी जिला अध्यक्ष बनने के बाद भागचन्द गुर्जर ने कहा कि वे समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने, समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागृति पैदा करने एवं समाज के लोगों के प्रति होने वाले अन्याय अत्याचार के खिलाफ काम करेंगे। भागचंद गुर्जर के जिला अध्यक्ष बनने पर गुर्जर समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES