Wednesday, April 30, 2025
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, विधानसभा क्षेत्र की अहम बैठक...

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, विधानसभा क्षेत्र की अहम बैठक में बताए चुनाव प्रबंधन के गुर

केकड़ी, 14 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा कोर कमेटी व चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक अजमेर लोकसभा संयोजक एवं मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा एवं केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सिंह कानावत ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की तथा चुनाव प्रबंधन की जानकारी दी। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आव्हान किया। देवीशंकर भूतड़ा ने नरेन्द्र मोदी एप डाउनलोड कर अधिक से अधिक लोगों को नरेन्द्र मोदी से सीधा जोड़ने के लिए प्रेरित किया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में केकड़ी की जनता ने कांग्रेस के भारी भरकम नेता को हराकर इतिहास रचा है। इसी को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी लीड प्राप्त होगी।

केकड़ी: भाजपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

ये रहे मौजूद इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल धोबी, देहात जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, देहात जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, राजवीर भीचर, महेश शर्मा सत्यनारायण गुर्जर, प्यारेलाल खींची, रामेश्वर गोस्वामी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर जिला मंत्री दमयंती जोशी, सोशल मीडिया जिला संयोजक महेश बोयत, आईटी सेल विधानसभा संयोजक अमन चौधरी, सह संयोजक रोहन राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सुवालका, रामनिवास तेली, भागचंद चौधरी, ज्ञान प्रकाश राठी, कार्यालय संयोजक अभिषेक जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़, एसटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रंगलाल भील, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष इन्द्र नारायण गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आभार केकडी विधानसभा संयोजक सत्यनारायण चौधरी ने जताया।

RELATED ARTICLES