केकड़ी, 06 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल केकड़ी के तत्वावधान में शनिवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता रहते हुए घर-घर में जनसंघ का प्रचार किया। दूरदृष्टि के धनी मुखर्जी को बरसों पूर्व ही कश्मीर समस्या का अहसास हो गया था तथा वे शुरू से ही कश्मीर को विशेष दर्जा देने के विरोधी थे।
ये रहे मौजूद इस मौके पर महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मंडल मंत्री प्रीतम जैन, पार्षद सुरेश साहू, सुरेश चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि संजय बेनीवाल, ज्ञानप्रकाश राठी, महेश बोयत, विनोद गोठरवाल, विनोद विजय समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।