Wednesday, March 12, 2025
Homeराजनीतिअटल जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गोसेवा, विधायक शत्रुघ्न...

अटल जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गोसेवा, विधायक शत्रुघ्न गौतम बोले—यादों व विचारों के माध्यम से हमेशा सबके बीच रहेंगे वाजपेयी

केकड़ी, 25 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मण्डल की ओर से बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंत स्वामी हरिदास महाराज मेहरूकलां के पावन सानिध्य एवं विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में जयपुर रोड स्थित गोशाला में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौसेवा की। शुरुआत में अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

स्थापित हुए विकास के नए आयाम कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा उत्प्रेरित किया है। देश के सफलतम प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी यादों व विचारों के माध्यम से हमेशा हमारे बीच रहेंगे। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। विरोधी भी उनकी प्रतिभा के कायल थे।

केकड़ी: अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते भाजपाई।

ये रहे मौजूद इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली व कन्हैया लाल जैतवाल, पार्षद कैलाश चौधरी, सुरेश चौधरी, लोकेश साहू, सुरेश साहू, महावीर राठी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, महेश नायक, शैक्षिक प्रकोष्ठ संयोजक रोहित जांगिड़, आईटी संयोजक अमन चौधरी, रामदेव माली, विनोद गोठरवाल, धनराज कच्छावा, सुरेश सेन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सीके बोयत, अमित जेतवाल, सुरेश बैरवा, रामस्वरूप गुर्जर, भगवान दत्त शर्मा, मोहिंदर जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES