Site icon Aditya News Network – Kekri News

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने पार्टी की रीति-नीति पर डाला प्रकाश, बोले-जनसेवा पार्टी का सर्वोपरि ध्येय

केकड़ी: भाजपा के स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

केकड़ी, 6 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मण्डल की ओर से रविवार को जयपुर रोड पोकी नाडी स्थित बालाजी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित अन्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास और इसकी रीति-नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उपलब्धियों को किया याद विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भाजपा हमेशा से राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करती आई है और जनसेवा ही पार्टी का सर्वोपरि ध्येय है। उन्होंने पार्टी के 45 वर्षों के संघर्ष और उपलब्धियों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर देश और प्रदेश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। गौतम ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

केकड़ी: भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में मौजूद विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं भाजपा कार्यकर्ता।

नजर आया उत्साह इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व में अनेक प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में भारत माता के जयकारों और पार्टी के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान शहर मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि “जनसेवा दिवस” के रूप में इस स्थापना दिवस को मनाना पार्टी की सेवा भावना को दर्शाता है और कार्यकर्ता आगे भी इसी भावना के साथ समाज के हित में कार्य करते रहेंगे।

Exit mobile version