Site icon Aditya News Network – Kekri News

मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला बुधवार को, विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर रहेगा जोर

केकड़ी: विधायक शत्रुघ्न गौतम एवं देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत (फाइल फोटो)

केकड़ी, 23 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR)को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार 24 दिसंबर को किया जाएगा। यह कार्यशाला दोपहर 3 बजे नगरपालिका सभागार में आयोजित होगी। इस कार्यशाला में विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने जैसी प्रक्रियाओं पर तकनीकी मार्गदर्शन देना है।

बूथ स्तर की टीम को किया गया आमंत्रित: शहर मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत ने बताया कि इस कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद व सभी मोर्चों के अध्यक्ष शामिल होंगे। विशेष रूप से बूथ अध्यक्षों व बी.एल.ओ. 2 को आमंत्रित किया गया है ताकि जमीनी स्तर पर मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने का कार्य किया जा सके। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ें एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाया जाए। कार्यशाला में विधायक गौतम कार्यकर्ताओं को इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प दिलाएंगे।

Exit mobile version