Friday, March 6, 2026
Homeराजनीतिभाजपा की अहम बैठक: एसआईआर पर किया मंथन, वक्ता बोले-त्रुटिरहित मतदाता सूची...

भाजपा की अहम बैठक: एसआईआर पर किया मंथन, वक्ता बोले-त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाना हमारी प्राथमिकता

केकड़ी, 10 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की एक आवश्यक बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में एसआईआरपर गहन मंथन किया गया, जिसमें ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने मुख्य मार्गदर्शक के रूप में शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र कुमावत ने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षों से गलत तरीके से जुड़े नामों की जांच कर केवल वैधानिक मतदाताओं के नाम जोड़ना सुनिश्चित करें। कुमावत ने बूथ अध्यक्षों व जिम्मेदार पदाधिकारियों से पूर्ण मनोयोग के साथ जुटकर त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने का आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने एसआईआर प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला।

राजस्थानी परंपरा से किया स्वागत: कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिसके पश्चात अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। बैठक में जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन, राजवीर हावा, राजवीर भीचर, प्यारेलाल खींची, सत्यनारायण गुर्जर एवं नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी मंचासीन रहे। इस मौके पर गजराज कीर, रोहित जांगिड़, कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, धनराज चौधरी, धनराज कच्छवा, अर्जुन सिंह शक्तावत, संजय बेनीवाल, मनोज कुमावत, विनोद गोठरवाल, प्रीतम जैन, ज्ञानप्रकाश राठी, बलवीर सिंह, ज्ञानेश्वर व्यास, कन्हैयालाल साहू, दशरथ साहू, पूनम कंवर, दमयंती जोशी व रेखा तापड़िया सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी 7 मंडलों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES