Wednesday, June 18, 2025
Homeराजनीतिब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक 26 मार्च को, पूर्व मंत्री...

ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक 26 मार्च को, पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा समेत प्रमुख पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

केकड़ी, 24 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी ब्लॉक एवं केकड़ी व सावर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक 26 मार्च 2025 बुधवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि बैठक में पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न सिंह, अजमेर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इन्हें किया आमंत्रित बैठक में केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, केकड़ी व सावर नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त मंडल अध्यक्षों, नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं शहर महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पंचायत राज संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंचगण, मंडल के पदाधिकारीगण, कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

RELATED ARTICLES