Site icon Aditya News Network – Kekri News

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 2 फरवरी को ‘केकड़ी बंद’ का आह्वान: सवर्ण समाज निकालेगा रैली, उपखण्ड अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

केकड़ी: सवर्ण समाज की बैठक में मौजूद विभिन्न संगठनों व समाजों के प्रतिनिधि।

केकड़ी, 29 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए बनाए गए नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा आगामी 2 फरवरी 2026 सोमवार को केकड़ी बंद का आह्वान किया गया है। गुरुवार को राजपुरा रोड स्थित पारीक संस्था भवन में आयोजित सवर्ण समाज के प्रबुद्ध जनों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दोपहर 2:00 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले 11 बजे समाज के लोग पटेल मैदान में एकत्रित होंगे। यहां कानून के बारे में चर्चा के बाद दोपहर 12:15 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचेगी। यहां प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सवर्ण समाज के छात्र उस दिन स्कूल व कॉलेज की छुट्टी रखकर रैली में शामिल होंगे।

नए नियमों की खामियां: बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी द्वारा प्रस्तावित नए मसौदे की खामियों पर चर्चा करते हुए बताया कि ये नियम सामान्य वर्ग के साथ अन्याय हैं। नियमों में एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं व दिव्यांग को भेदभाव से पीड़ित लोगों के दायरे में रखा गया है। जनरल कैटेगरी को पीड़ित नहीं माना गया है, सिर्फ आरोपी माना जा सकता है। झूठी शिकायत पर सजा का प्रावधान नहीं है। फर्जी या गलत शिकायत करने वालों पर कोई जुर्माना या कार्रवाई तय नहीं है। 24 घंटे में कार्रवाई का नियम गलत इस्तेमाल की आशंका बढ़ाता है। इक्विटी कमेटी में जनरल कैटेगरी का कोई सदस्य जरूरी नहीं है। इससे कमेटी के फैसले एकतरफा होने का डर है। नियम तोड़ने पर कॉलेज की ग्रांट रोकने और मान्यता रद्द करने का प्रावधान है। डर के कारण कॉलेज मेरिट के आधार पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। 

ये रहे मौजूद: बैठक में महेन्द्र पारीक, रमेश चंद्र पारीक, टीकमचंद आगीवाल, हेमंत जैन, डॉ. मुकेश माथुर, मोड सिंह राणावत, मोड सिंह राणावत, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, पवन कुमार राठी, राकेश कुमार शर्मा, पंडित हितेश व्यास, ललित चोटिया, गोविंद शर्मा, पवन गौतम, रामचरण शास्त्री, अशोक लोढ़ा, महेंद्र प्रधान, चंदू पंडित, यज्ञ नारायण सिंह, बहादुर सिंह, ललित सिंह, संतोष सिंह, मुकेश कोडवानी, नरेश कारिहा, हरिप्रसाद मुंशी, जयराज शर्मा, अनिल राठी, भरत सिंह राजपूत, घनश्याम पाराशर, प्रमोद पारीक, रामावतार सिखवाल, आनंदी राम सोमानी, राधेश्याम दाधीच, रामकिशोर बियानी, अंकित नुहाल, रोहित राठी, नाथूलाल शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, दीपक त्रिपाठी, अनिरुद्ध दुबे, दिनेश कुमार पारीक सहित विभिन्न समाजों व संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version