Wednesday, April 30, 2025
Homeक्राइम न्यूजनवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित...

नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला, पति गिरफ्तार

केकड़ी, 26 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां ढण्ड का रास्ता स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने गत 16 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलते मिले नवविवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा ने बताया कि जैतारण निवासी अंजू (24) पुत्री लक्ष्मीनारायण जीनगर का विवाह गत 6 मार्च 2024 को दिव्यांशु जीनगर के साथ हुआ था। गत 16 सितम्बर को रात्रि के समय अंजू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तथा काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला।

केकड़ी: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार युवक।

फंदे पर लटका मिला था शव पति सहित अन्य ने दरवाजा खटखटाया तथा आवाजें लगाई। लेकिन अन्दर से किसी तरह का जवाब नहीं मिला। परिवारजन ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर देखा तो अंजू फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। सूचना पर जैतारण से केकड़ी पहुंचे पीहर पक्ष की मौजूदगी में पुलिस ने अंजू के शव को फंदे से नीचे उतारा। पीहर पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं हत्या की आशंका व्यक्त करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने प्रमाणित माना जुर्म पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पति सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की तथा अनुसंधान में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर दिव्यांशु जीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्त्रीधन बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सिटी एएसआई रामसिंह मीणा, हैड कांस्टेबल रमेश चन्द, कांस्टेबल जीवराज, अशोक कुमार व सांवरलाल शामिल है।

संबंधित समाचार पढ़िए…

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या, आठ माह पहले हुआ था विवाह

RELATED ARTICLES