केकड़ी, 21 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों समेत आसपास के अनेक गांवों में रविवार को 4 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी सब स्टेशन का आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। जिसके कारण 11 केवी फीडर अजगरा, धुवालियां, कचहरी, उद्योग, भैरूगेट एवं उगाई की विद्युत सप्लाई अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

प्रभावित इलाके: शट डाउन के कारण जगदीशपुरा, कल्याण कॉलोनी, शांतिनाथ नगर, गोपालपुरा, कृष्णा नगर, राजपुरा का रास्ता, चन्द्रप्रभु नगर, अशोक नगर, अम्बेडकर छात्रावास, प्रकाश कॉलोनी, काजीपुरा, जगदम्बा कॉलोनी, जयपुर रोड, जैन कॉलेज, बोहरा कॉलोनी, ढंड का रास्ता, जूनिया गेट, सापन्दा रोड, सिन्धी कॉलोनी, लव कुश कॉलोनी, बस स्टैंड, मालवीय नगर, प्रिया कॉलोनी, सावर रोड बाइपास, नगर पालिका, पटेल मैदान, कोर्ट परिसर, तेलियान मन्दिर, अजमेरी गेट, कटला मस्जिद, अस्थल मोहल्ला खिड़की गेट, सरसरी गेट, लोढ़ा चौक व तेली मोहल्ला एवं ग्राम सरसड़ी, उगाई, उगान खेड़ा व मेवदाखुर्द की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।


