केकड़ी, 09 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को केकड़ी शहर के अनेक इलाकों में तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि मंगलवार को 11 केवी उद्योग फीडर एवं 11 केवी धुवालिया फीडर का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे आवश्यक रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते मास्टर कॉलोनी, संतोष नगर, कृष्ण विहार, रघु कॉलोनी, सुखशांति नगर, गोपालपुरा, कल्याण कॉलोनी, शास्त्री नगर, जगदीश कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, प्रकाश कॉलोनी, माणक नगर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यहां भी बंद रहे सप्लाई: इसी प्रकार जोशी कॉलोनी, न्यू कृष्णा नगर, वृन्दावन नगर, विवेक नगर, गोकुल नगर, कृष्णा नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी, प्रशासनिक कॉलोनी, अशोक नगर, शिव कॉलोनी, रतन नगर, पंप हाउस, भाग्योदय नगर, बसंत नगर, मोदी नगर, डोराई का रास्ता, सापंदा रोड, दंड का रास्ता, कुंदन नगर, एकता कॉलोनी, राजपुरा रोड, बोहरा कॉलोनी, कंचन कॉलोनी, प्रेम नगर, सुभाष नगर, सर्वोदय कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, पारस कॉलोनी, अशोक नगर, गणेश कॉलोनी, मंगल विहार कॉलोनी, बालाजी नगर, गौरव नगर, श्रीनाथ कॉलोनी, विजय कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई भी बाधित रहेगी।

