Site icon Aditya News Network – Kekri News

भगवान सिंह रोलसाबसर की 82वीं जयंती मनाई; संस्कारों व सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प

केकड़ी: भगवान सिंह रोलसाबसर की जयंती समारोह में दीप प्रज्जवलन करते पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत।

केकड़ी, 01 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाबसर की 82वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को राजपूत बोर्डिंग हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य जनों व स्वयंसेवकों ने रोलसाबसर के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके पश्चात पधारे हुए अतिथियों ने रोलसाबसर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अजमेर प्रांत प्रमुख भगवान सिंह देवगांव ने रोलसाबसर के जीवन पर आधारित विशेष आलेख संस्कारों के संवाहकका पठन किया। पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह सावर ने भगवान सिंह रोलसाबसर के जीवन सिद्धांतों को वर्तमान समय में अपनाने व उन्हें आचरण में उतारने पर जोर दिया।

केकड़ी: भगवान सिंह रोलसाबसर की जयंती समारोह में उपस्थित समाजबंधु।

जीवन सिद्धांतों व नवाचारों पर चर्चा: वरिष्ठ स्वयंसेवक विजयराज सिंह जालिया ने श्री क्षत्रिय युवक संघ में रोलसाबसर द्वारा किए गए सांगठनिक नवाचारों व उनके सांघिक जीवन के प्रेरक प्रसंगों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। लाल सिंह अजगरी ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर महावीर सिंह भीमड़ावास, प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, देवेंद्र सिंह सांकरिया, देवराज सिंह लसाड़िया, केशर सिंह ढिगारिया, कैलाश सिंह जड़ाना, देवेंद्र सिंह हरपुरा, सुरेंद्र सिंह जूनिया, भंवर सिंह खिरिया सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व बालिकाएं उपस्थित रही।

Exit mobile version