Tuesday, February 10, 2026
Homeराजनीतिपूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जन्म जयंती मनाई, किसानों व...

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जन्म जयंती मनाई, किसानों व दलितों के उत्थान में योगदान को किया याद

केकड़ी, 10 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में मंगलवार को गुर्जर समाज एवं कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। ब्यावर रोड स्थित गुर्जर समाज छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्रावास समिति के अध्यक्ष धनराज गुजराल ने राजेश पायलट को किसान, गरीब और मजदूरों की सशक्त आवाज बताया। उन्होंने कहा कि पायलट का जीवन हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा और उनका समाज के प्रत्येक तबके से गहरा जुड़ाव था। वे हमेशा शोषित-वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। सांवरलाल खटाना रामपाली ने अपने संबोधन में कहा कि राजेश पायलट ने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूर भाइयों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके संघर्ष और विचार आज भी प्रेरणास्रोत हैं, जिनसे प्रेरणा लेकर किसान-मजदूर समाज प्रगति कर रहा है।

आदर्शों को आत्मसात करने का किया संकल्प: इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने स्वर्गीय राजेश पायलट के आदर्शों को आत्मसात करने और देश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुखलाल गुर्जर भराई, देशराज गुर्जर, कालूराम गुर्जर, भोपाल गुर्जर, महावीर गुर्जर, रामरतन गुर्जर, खुशीराम गुर्जर, लेखराज गुर्जर, बसराम गुर्जर, विजयराज गुर्जर, रणजीत गुर्जर, मदन गोपाल गुर्जर, भेरू गुर्जर, कानाराम गुर्जर, हनुमान पोसवाल, रवि गुर्जर, रतन भड़ाना सहित कई समाजजन मौजूद रहे।

केकड़ी: स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती मनाते कांग्रेसजन।

जीवन संघर्ष पर डाला प्रकाश: ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता स्व. राजेश पायलट की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने राजेश पायलट के जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्व. पायलट ने अपना पूरा जीवन किसानों, पिछड़ों व दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए उन्हें जन-जन का नेता बताया गया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट हेमंत जैन, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं पूर्व प्रधान सीमा चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, संगठन महासचिव रमेश पारीक, प्रवक्ता रतन पंवार, नगर उपाध्यक्ष धन्ना लाल डसानिया, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष प्रेमचंद मोची, रोहित सिंह चौहान, प्रभुलाल जाग्रत, शैतान गुर्जर, राजेश मेघवंशी, अदनान अहमद व भागचंद धौलपुरिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES