केकड़ी, 16 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग द्वारा दिगंबर जैन स्कूल में फाग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजू भाल व पुष्पा कटारिया द्वारा भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अनिभा, स्नेहा, सीमा व नेहा ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। महासमिति की अध्यक्ष डिंपल बज ने बताया कि फागोत्सव के दौरान कई आकर्षक व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें मीनाक्षी सेठी द्वारा होली पर दी गई शानदार नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर ‘रंग बरसे‘ तंबोला व विभिन्न रोचक गेम्स खिलाए गए, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तपस्वियों का अभिनंदन व नई नियुक्ति: समारोह के दौरान भक्ति व तपस्या का संगम भी देखने को मिला। तीन वर्ष से लगातार 10 उपवास करने वाली तपस्वी वर्षा का विशेष सम्मान व स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनिभा व मीनाक्षी सेठी को ‘फागुन की रानी‘ चुना गया, वहीं श्वेता भाल को वीर बालिका मंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। महामंत्री मधु सिंहल ने संचालन किया। आयोजन में कोषाध्यक्ष आशा जैन, चंद्रप्रभा जैन, नीता गादिया व पिंकी बज का विशेष सहयोग रहा। अंत में महामंत्री मधु सिंहल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

