Homeशिक्षाशानदार रहा सेंट्रल एकेडमी का परीक्षा परिणाम: 12वीं बोर्ड में तीनों संकायों...

शानदार रहा सेंट्रल एकेडमी का परीक्षा परिणाम: 12वीं बोर्ड में तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

केकड़ी, 31 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सेंट्रल एकेडमी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विद्यालय के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी अत्यंत सराहनीय रहे, जहां तीनों संकायों के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कॉमर्स, आर्ट्स व विज्ञान तीनों ही क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉमर्स में 40 में से 7 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक व 13 ने 80-90% के बीच अंक प्राप्त किए। आर्ट्स में 18 में से 15 विद्यार्थियों ने 80 से 90% के बीच अंक हासिल किए। विज्ञान में 23 में 18 विद्यार्थियों ने 75 से 86% के बीच अंक प्राप्त कर गौरव बढ़ाया।

शत-प्रतिशत सफलता: विशेष बात यह रही कि तीनों ही संकायों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कॉमर्स संकाय में सभी विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. शोभा सुमन मिश्रा, सेक्रेट्री आरुष मिश्रा, ट्रेजर डॉ. नेहा मिश्रा व प्रिंसिपल प्रमिला जैन सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर की। प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

ये है सेंट्रल एकेडमी के होनहार

अंतिमा साहू, वाणिज्य संकाय, 95 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
श्रेयांस जैन, वाणिज्य संकाय, 94 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
अनोखी भारद्वाज, वाणिज्य संकाय, 93 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
डॉली जैन, वाणिज्य संकाय, 93 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
यथा जैन, वाणिज्य संकाय, 91 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
आदित्य कोठारी, वाणिज्य संकाय, 90 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
प्रियांशी जैन, वाणिज्य संकाय, 90 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
चिराग आईदासानी, वाणिज्य संकाय, 89 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
ओजस्वी खंगारोत, कला संकाय, 90 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
दक्ष चौधरी, कला संकाय, 89 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
कोमल मीणा, कला संकाय, 87 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
तनु कुमारी, कला संकाय, प्रतिशत, 86 सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
शुभम चांवला, कला संकाय, प्रतिशत, 84 सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
अनुष्का जैन, विज्ञान संकाय, 86 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
दिव्या, विज्ञान संकाय, 84 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
अभिनव धाकड़, विज्ञान संकाय, 83 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
मुद्दसर, विज्ञान संकाय, 80 प्रतिशत, सेंट्रल एकेडमी, केकड़ी
RELATED ARTICLES