Site icon Aditya News Network – Kekri News

अबीर-गुलाल व फूलों की होली के बीच गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, फागोत्सव में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

केकड़ी: फागोत्सव के दौरान नृत्य करते श्रद्धालु।

केकड़ी, 28 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात्रि को जयपुर रोड स्थित पोकी नाडी बालाजी मंदिर परिसर में बाबा खाटू श्याम का भव्य फागोत्सव आयोजित किया गया। रंग-बिरंगी फर्रियों से सजे बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं ने अबीर, गुलाल व फूलों के साथ जमकर होली खेली। भक्ति व रंगों के इस संगम में देर रात तक श्रद्धालु फाग भजनों पर थिरकते नजर आए। फागोत्सव का शुभारंभ स्थानीय भजन गायक संजय अग्रवाल ने श्रीगणेश वंदना व आज बिरज में होली रे रसियाजैसे भजनों के साथ किया। इसके पश्चात दूनी से आए प्रसिद्ध भजन गायक गौतम शर्मा ने कार्यक्रम को परवान चढ़ाया। उन्होंने होली खेली बाबा श्याम के…‘, ‘रंग मत डाले रे सांवरिया…‘, सांवरे से दिल लगा के देखोजैसे एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए।

केकड़ी: फागोत्सव के दौरान उमड़ी भीड़ एवं भजन प्रस्तुत करते गौतम शर्मा।

खीर का लगाया भोग: फागोत्सव के दौरान चंग की थाप व भजनों की गूंज पर युवा, महिलाएं व पुरुष भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। मंदिर पुजारी पंडित राधाशरण शास्त्री ने बताया कि फागोत्सव के दौरान बाबा को विशेष भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर रात्रि 12 बजे बाबा की भव्य महाआरती की गई व खीर का प्रसाद वितरण हुआ। शनिवार को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर में मंदिर कमेटी द्वारा 31 किलो चूरमे का भोग लगाया गया, जिसे भक्तों में वितरित किया गया। इस दौरान दर्शनार्थियों को रक्षा सूत्र भी वितरित किए गए।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर चंचल कुमार चैकड़ीवाल, कैलाश चौधरी, राजेश विजय, लालाराम जाट, रामदेव गुर्जर, बच्छराज जाट, गणेश शर्मा, रामप्रसाद माली, प्रशांत सोनी, आरके साहू, मनीष उपाध्याय, अंकित खुटेटा, संजय मूंदड़ा, गौतम जेतवाल, अभिषेक गोयल, मोहित मोदी, मयंक न्याती, हरीश सिंधी, कमल भगतानी, शुभम बियानी, जीतू लश्कार, शैलेश झंवर, हरिनारायण बिदा, दीपक गुर्जर, विजय जैन, आनंद जैन, शिवजी राम जाट, सीताराम चैधरी, बालू माली, राजू माली, दीपक त्रिपाठी, आशीष बियानी, रामकिशोर बियानी, नवरत्न राठी, अजय तोषनीवाल, अतुल धूपिया, अमित डोडिया, महेश सैनी, प्रशांत सोनी, अर्पित अग्रवाल, हर्षित फतेहपुरिया, दीपक विजय, सूर्य प्रकाश विजय सहित कई महिला-पुरूष व युवा शक्ति मौजूद रही।

Exit mobile version