Site icon Aditya News Network – Kekri News

सिंधी समाज ने बिखेरी भक्ति की छटा: वाहन रैली में गूंजे भगवान झूलेलाल के जयकारे, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

केकड़ी: चेटीचण्ड पर सिंधी समाज के तत्वावधान में निकाली गई वाहन रैली को रवाना करते समाज अध्यक्ष।

केकड़ी, 20 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सिंधी समाज की ओर से चेटीचण्ड के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह बंजारा मोहल्ला स्थित सिंधी मंदिर से विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस सिंधी मंदिर पंहुच कर सम्पन्न हुई। रैली में सबसे आगे वाहन पर झूलेलाल की तस्वीर लगाई हुई थी। रैली को सिंधी समाज के अध्यक्ष चेतन भगतानी ने भगवान झूलेलाल की झण्डी दिखाकर रवाना किया।

केकड़ी: चेटीचण्ड पर सिंधी समाज के तत्वावधान में निकाली गई वाहन रैली।

पुष्पवर्षा से किया स्वागत: रैली में सिंधी समाज के युवक-युवतियों ने अपने सिर पर लाल व भगवा टोपी एवं गले में जय झूलेलाल लिखा दुपट्टा धारण कर रखा था। रैली के दौरान वातावरण आयोलाल झूलेलाल के नारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए गए। नगरवासियों ने रैली का पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया। वाहन रैली के बाद सिंधी मंदिर में गुरु ग्रन्थ साहिब के पाठ एवं सत्संग का आयोजन किया गया।

Exit mobile version