Thursday, August 14, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिभक्ति व शक्ति का संगम: रडिया देवनारायण स्थान पर होगा पंच कुंडात्मक...

भक्ति व शक्ति का संगम: रडिया देवनारायण स्थान पर होगा पंच कुंडात्मक महायज्ञ, कुश्ती दंगल में दमखम दिखाएंगे नामी पहलवान

केकड़ी, 06 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी के पास ग्राम मेवदाखुर्द में स्थित रडिया देवनारायण स्थान पर शनिवार को एक दिवसीय पंच कुंडात्मक देवनारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में भक्ति व शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। सुबह 7:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों महिलाएं भाग लेंगी। सुबह 11:15 बजे हवन शांति व शनि महाराज की मूर्ति स्थापना होगी। दोपहर 12:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की जाएगी।

आकर्षण का केन्द्र रहेगा दंगल: इस धार्मिक आयोजन के साथ ही दंगल कुश्ती का विशेष मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू होने वाली दंगल कुश्ती का फाइनल मुकाबला शनिवार दोपहर 1:15 बजे होगा, जिसमें नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। इस मौके पर विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सांवरलाल गुर्जर रामपाली के अनुसार कार्यक्रम के लिए मंदिर स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया गया है। लोगों के मनोरंजन के लिए झूले व चकरी की व्यवस्था भी की कई है।

RELATED ARTICLES