Site icon Aditya News Network – Kekri News

सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध, रैली निकालकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 17 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केन्द्र सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को केकड़ी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत एवं नगर अध्यक्ष हेमंत जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय से तीनबत्ती चौराहे तक रैली निकाली जाएगी। यहां पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Exit mobile version