Saturday, March 7, 2026
Homeसामाजिकबुधवार को मनाया जाएगा संविधान दिवस, अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी करेगी श्रद्धांजलि कार्यक्रम

बुधवार को मनाया जाएगा संविधान दिवस, अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी करेगी श्रद्धांजलि कार्यक्रम

केकड़ी, 25 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संविधान दिवस के अवसर पर अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी केकड़ी द्वारा बुधवार 26 नवंबर को शाम 4 बजे नगरपालिका परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं सहित सभी नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। गौरतलब है कि संविधान दिवस भारतीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व की याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। बाबा साहब का योगदान देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

RELATED ARTICLES