केकड़ी, 23 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दधीमति माताजी मंदिर गोठ मांगलोद में नवरात्रि मेले के प्रारंभ पर अखिल भारतीय दाहिमा (दाधीच) महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस घटना की निंदा करते हुए श्री दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण पंचायत सभा केकड़ी द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 19 मार्च 2026 को नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर पुजारी परिवार द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से संगठित होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर हमला किया गया। हमलावरों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज व अभद्रता करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए। समाज ने इस कृत्य को न केवल व्यक्तिगत हमला, बल्कि कुलदेवी के पवित्र स्थल की मर्यादा व पूरे दाधीच समाज के सम्मान पर सीधा प्रहार बताया है।
प्रशासन से प्रमुख मांगें: दाधीच समाज ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी पुजारी वर्ग के विरुद्ध तत्काल कड़ी व प्रभावी कानूनी कार्यवाही की जाए, राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए, मंदिर में मौजूद असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा अभिषेक व पूजा-अर्चना के नाम पर की जा रही अवैध वसूली व लूट को बंद किया जाए। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो दाधीच समाज व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर छीतर मल दाधीच, कैलाश चंद्र शर्मा, राकेश जोशी, अजयकांत दाधीच, राधाकृष्ण जोशी, राजेंद्र प्रसाद आचार्य, सुरेन्द्र जोशी, अशोक कुमार व्यास, रोहित त्रिपाठी, प्रियंका दाधीच, अतुल दाधीच, विष्णु दाधीच देवल वाले, मिठ्ठन लाल, कमल किशोर ईनाणी, मुकेश मुंशी, एडवोकेट सूर्यकांत दाधीच, रमाकांत दाधीच, विनोद कुमार शर्मा, विनय दाधीच, महेश चंद्र दाधीच, अमित कुमार आचार्य, खुशबू दाधीच व शैलेश दाधीच सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

