Wednesday, April 30, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिडांडिया व गरबा महोत्सव की धूम, विद्यालयों में आयोजित हुए नवरात्र व...

डांडिया व गरबा महोत्सव की धूम, विद्यालयों में आयोजित हुए नवरात्र व विजयादशमी उत्सव

केकड़ी, 10 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी में गुरुवार को नवरात्र महोत्सव मनाया गया। शुरुआत में प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक, मनोज कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार जांगिड़ आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने माता के विविध रूप धारण किए। माता के नव स्वरूप की विधिवत पूजा अर्चना की गई। बच्चों ने डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। आयोजन में बनवारी खटीक, दीपिका जांगिड़, पूजा प्रजापत, ममता जांगिड़, रीना खटीक, मंशा महावर आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में शांति मंत्र का उच्चारण किया गया।

एम.एल.डी इंटरनेशनल एकेडमी में डांडिया खेलते बच्चे।

एम.एल.डी इंटरनेशनल एकेडमी, केकड़ी में गुरुवार को नवरात्र महोत्सव एवं विजयादशमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शुरुआत में एम.एल.डी मेमोरियल संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, डॉ. अविनाश दुबे, प्रतिभा दुबे, आकांक्षा दुबे, डॉ.रामलाल वर्मा आदि ने माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान डांडिया व गरबा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ​नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रतियोगिताओं में जोश खरोश से भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने गरबा गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। अं​त में रावण, मेघनाद व कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन कर विजयादशमी उत्सव मनाया गया। संचालन प्रियंका शर्मा व रामराज कुमावत ने किया।

RELATED ARTICLES