Tuesday, January 20, 2026
Homeशासन प्रशासनदयानंद रुयल होंगे केकड़ी के उपखण्ड अधिकारी, राज्य सरकार ने जारी किए...

दयानंद रुयल होंगे केकड़ी के उपखण्ड अधिकारी, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

आरएएस दयानंद रुयल, नवनियुक्त उपखंड अधिकारी, केकड़ी

केकड़ी, 22 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क):  आरएएस दयानंद रुयल केकड़ी के नए उपखंड अधिकारी होंगे। वे वर्तमान उपखंड अधिकारी विकास पंचोली का स्थान लेंगे। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने इस संबंध में गुरुवार देर रात को एक आदेश जारी किया है। केकड़ी के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल वर्तमान में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ में उपखंड अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं विकास पंचोली का स्थानांतरण उपखंड अधिकारी इटावा (कोटा) के पद पर किया गया है।

RELATED ARTICLES