Site icon Aditya News Network – Kekri News

गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, विशाल रैली निकाल राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे प्रार्थना पत्र

केकड़ी: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आयोजित बैठक में मौजूद गौसेवक।

केकड़ी, 14 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गौ माता को राष्ट्र माताघोषित करने व पूरे भारतवर्ष में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियानके तहत शुक्रवार को गौ भक्तों व संतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 27 अप्रैल (सोमवार) को तहसील मुख्यालय पर आयोजित होने वाली विशाल रैली की रणनीतियों पर चर्चा की गई। अभियान के जयपुर व अजमेर संभाग प्रचारक गौ सेवक पवन दास महाराज ने बताया कि इस आंदोलन के माध्यम से सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय माता, राष्ट्रीय देव व राष्ट्रीय धरोहर का सम्मान देने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो आगामी दिनों में जिला व राजधानी स्तर पर विशाल आमरण अनशन किया जाएगा।

मुहिम को मिल रहा व्यापक जन समर्थन: बैठक के दौरान बताया गया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ सेवक गांव-गांव जाकर युवाओं व ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। देशभर में बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। इस मुहिम को देश के प्रमुख संतों व महंतों का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। बैठक में आर्यन सोनी, कैलाश साहू, बजरंग माली, सूर्यप्रकाश शर्मा, मुकेश लोहार, अरुण पारीक, रोहित राठी, कैलाश माली, लक्की बन्ना, देव गुजर, प्रदीप सिंह राठौड़, संजय कुमावत, राजेंद्र हेडा, शंकर लोहार, प्रहलाद पारीक, राजेंद्र शर्मा, पोलूराम माली, रघुवीर माली, विशाल, कालू वैष्णव, सूरज, मंशाराम माली, अमित गर्ग, राजेंद्र बियानी, मुकेश नुहाल, सीपी विजयवर्गीय, आनंदीराम सोमानी, महेन्द्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे।

Exit mobile version