Sunday, March 8, 2026
Homeशासन प्रशासनजिला प्रभारी सचिव करेंगे कामकाज की समीक्षा, आमजन की सुनेंगे समस्याएं, तीन...

जिला प्रभारी सचिव करेंगे कामकाज की समीक्षा, आमजन की सुनेंगे समस्याएं, तीन दिन का रहेगा केकड़ी जिले का दौरा

केकड़ी, 25 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव श्रम, कारखाना एवं बॉयलर व ईएसआई विभाग राजस्थान जयपुर डॉ पृथ्वी बुधवार 26 जून को तीन दिवसीय दौरे के लिए केकड़ी आएंगे। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव डॉ पृथ्वी बुधवार 26 जून को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। वे 27 व 28 जून को जनसुनवाई, निरीक्षण एवं फील्ड विजिट करेंगे।

RELATED ARTICLES