केकड़ी, 27 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 17 व 19 आयु वर्ष छात्र व छात्रा शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि समापन समारोह में संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे, डॉ.अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे सहित अन्य अतिथियों ने राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
बेहद लोकप्रिय है तीरंदाजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जिसने हाल के वर्षों में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। तीरंदाजी भारतीय खेल संस्कृति का प्रतीक है, जो स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देता है और ग्रामीण परंपराओं का जश्न मनाता है। प्रतियोगिता संचालन में तकनीकी सलाहकार एवं सचिव वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौड़, सदस्य सद्दाम हुसैन, शकुंतला सागर, कृष्णा जांगिड़, छोटू लाल गुर्जर, निर्णायक अयूब खान, आसाराम गुर्जर, भगवान सिंह आदि ने विशेष सहयोग किया।