Sunday, February 15, 2026
Homeचिकित्साआयुर्वेदिक नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर में चिकित्सकों ने दी योग व...

आयुर्वेदिक नि:शुल्क जांच व परामर्श शिविर में चिकित्सकों ने दी योग व प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी, 85 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

केकड़ी, 15 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कल्याणकारी जीवन शक्ति फाउंडेशन व नव जीवन नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में रविवार को ग्राम पंचायत डोरिया में नि:शुल्क आयुर्वेदिक जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सेहत की जांच करवाई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि व प्रशासक सत्य प्रकाश बैरवा ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को आज के समय की बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि खान-पान में सुधार व नियमित योग के जरिए कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

विशेषज्ञों ने दी नि:शुल्क सेवाएं: शिविर के दौरान आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. त्रिलोक चंद जांगिड़, केशर लाल चौधरी, चेतन शर्मा व अक्षत सैन ने अपनी सेवाएं प्रदान की। विशेषज्ञ टीम द्वारा कुल 85 मरीजों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई व उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। मरीजों को उनकी शारीरिक प्रकृति के अनुसार आयुर्वेदिक उपचार के लाभ समझाए गए। जांच के साथ-साथ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली के मंत्र भी दिए। मरीजों को दैनिक जीवन में योग, प्राकृतिक चिकित्सा व आयुर्वेद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES