केकड़ी, 01 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड द्वारा आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE)के परिणाम में डॉ. गौरव प्रताप सिंह ने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर शहर व समाज का नाम रोशन किया है। एडवोकेट बृजेन्द्र प्रताप सिंह के पुत्र डॉ. गौरव की इस उपलब्धि पर गणमान्य नागरिकों व समाजजनों ने खुशी व्यक्त की है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को पास करने के बाद पहली बार आगमन पर डॉ. गौरव का परिजनों व बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत किया।

इन गणमान्य जनों ने दी बधाई: डॉ. गौरव की सफलता पर क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़, धनोप माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणावत, बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत व कार्यकारिणी ने बधाई दी। इस अवसर पर एडवोकेट बद्रीविशाल दाधीच, मीठू सिंह राठौड़, भंवर सिंह राठौड़, मनोज आहूजा, रामसिंह राठौड़, पवन सिंह भाटी व सूर्यकान्त दाधीच सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। डॉ. गौरव प्रताप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।


