Wednesday, October 15, 2025
Homeशासन प्रशासनमेंटेनेंस के चलते सोमवार को केकड़ी शहर के कई हिस्सों में बिजली...

मेंटेनेंस के चलते सोमवार को केकड़ी शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल, सुबह 7.30 से 11.30 तक बंद रहेगी सप्लाई

केकड़ी, 28 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को केकड़ी शहर के कई इलाकों में 4 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत​ निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि सोमवार को 11केवी उद्योग ​फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते मास्टर कॉलोनी, संतोष नगर, कृष्ण विहार, रघु कॉलोनी, सुख शांति नगर, गोपालपुरा, कल्याण कॉलोनी, शास्त्री नगर, जगदीश कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, प्रकाश कॉलोनी, माणक नगर, जोश कॉलोनी, न्यू कृष्णा नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी, प्रशासनिक कॉलोनी, अशोक नगर, शिव कॉलोनी, रतन नगर, पीएचईडी पंप हाउस सहित अन्य इलाकों में सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।  

RELATED ARTICLES