Saturday, March 21, 2026
Homeसमाजअकीदत व भाईचारे के साथ मनाया गया ईद का पर्व, मुल्क में...

अकीदत व भाईचारे के साथ मनाया गया ईद का पर्व, मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की मांगी दुआ

केकड़ी, 21 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने शनिवार को ईद का त्यौहार परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर में पायलेट स्कूल के पीछे स्थित ईदगाह, अस्थल मोहल्ला स्थित कटला मस्जिद व भट्टा कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद में विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान सामूहिक रूप से भाईचारे, अमनचैन व देश में खुशहाली की कामना की गई। ईदगाह पर पहले अहले हदीस जमात के लोगों ने व बाद में अहले सुन्नत वल जमात के लोगों ने नमाज अता की।

केकड़ी: ईद की बधाई।

एक-दूसरे को दी बधाई: नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। छोटे-छोटे बच्चों में पर्व के प्रति विशेष आकर्षण नजर आया। मुस्लिम समुदाय के लोग रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आए। ईदगाह पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर मुस्लिम धर्मावलम्बियों को बधाई दी। त्यौहार के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर थाना पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।

RELATED ARTICLES