Thursday, July 31, 2025
Homeसमाजमहिला मंडल के चुनाव सम्पन्न, ममता बनी अध्यक्ष, आशा को सचिव व...

महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न, ममता बनी अध्यक्ष, आशा को सचिव व उषा को कोष का जिम्मा

केकड़ी, 24 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री माहेश्वरी मंडल संस्था (रजि.) के अधीन कार्यरत श्री माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमे ममता न्याती (पत्नी: महावीर न्याती) को अध्यक्ष, आशा मूंदड़ा को सचिव एवं उषा राठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया में मंडल की सभी सदस्याओं ने सक्रियता से भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रही।

एकजुटता पर जोर: नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता न्याती ने कहा कि वे माहेश्वरी समाज की महिलाओं को एकजुट करने, उनके सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा सभी सदस्यों के सहयोग से मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES