Site icon Aditya News Network – Kekri News

सदस्यता अभियान के जरिए संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, वक्ता बोले-सक्रिय सदस्य ही बनेंगे संगठन में पदाधिकारी

केकड़ी: भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

केकड़ी, 08 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा व विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान व आगामी संगठनात्मक विषयों को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी के कक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सभी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमें समाज के हर तबके को भाजपा का सदस्य बनाकर अभियान को सफल बनाना है।

सक्रिय सदस्य बनने का मिलेगा मौका नोगिया ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता अपने रेफरल कोड से 50 सदस्य बनाएगा, पार्टी द्वारा उसे सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा तथा जो भी कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनेगा वही कार्यकर्ता पार्टी के संगठनात्मक पदों के योग्य माना जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर व नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी एवं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया व अर्जुन सिंह शक्तावत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version