केकड़ी, 28 अप्रेल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल एवं प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने केकड़ी मूल के रहने वाले कवि शहनाज हिन्दुस्तानी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शहनाज की नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। गौरतलब है कि कवि शहनाज हिन्दुस्तानी अन्ना आंदोलन से ही पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के करीबी माने जाते है।
राजस्थान में ‘आप’ का विस्तार, कवि शहनाज हिंदुस्तानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश उपाध्यक्ष

कवि शहनाज हिन्दुस्तानी (फाइल फोटो)
