Site icon Aditya News Network – Kekri News

फागुनी रंग में रंगा लक्ष्मीनाथ मंदिर: बढ़ते कदम गौशाला महिला मण्डल का फागोत्सव, राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमीं महिलाएं

केकड़ी: बढ़ते कदम गोशाला द्वारा आयोजित फागोत्सव में मौजूद महिलाएं।

केकड़ी, 07 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बढ़ते कदम गौशाला महिला मण्डल की ओर से लक्ष्मीनाथ मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति व उल्लास के इस संगम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया व भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर झूम उठी। मण्डल की अध्यक्षा डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि उत्सव के दौरान फागुन मेलो आयो रे‘, ‘होलिया में उड़े रे गुलाल‘, ‘खर्चो भेज दे सांवरिया फागुण महंगो आ ग्यो रेआज बिरज में होरी रे रसियाजैसे पारंपरिक फागुनी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही मीठी-मीठी सांवरिया री मुरली बाजे‘, ‘दीवाना राधे का मुरली वाला श्यामसब कुछ है तेरा सरकारजैसे भजनों ने माहौल को पूरी तरह कृष्ण प्रेम के रंग में रंग दिया। भजनों के दौरान मण्डल की सदस्याओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया व फागोत्सव का आनंद उठाया।

अभिनंदन समारोह: फागोत्सव के दौरान अध्यक्षा डॉ. सीमा चौधरी के महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्याओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पूजा गर्ग, उपाध्यक्ष सीमा व्यास, अनिता बंग, शीतल विजय, ज्योति विजय, माया झंवर, मैना कंवर, राधा तोषनीवाल, कृष्णा शर्मा, रिष्ट होतचन्दानी, मधु अग्रवाल, मीनाक्षी चौकड़ीवाल, चन्द्रकान्ता गर्ग, मीनू बियाणी, मीना लोढ़ा, चन्दा कुमावत, कैलाश सोनी, सरिता सोनी, मधु मित्तल, सावित्री राठी, सावित्री मूंदड़ा, सपना पारीक, मीना पारीक, सुनिता सोनी, अनिता गुप्ता, सिमरन कारिहा, मंजू न्याति, इन्द्रा नुहाल व आशा विजय सहित कई सदस्याएं मौजूद रही।

Exit mobile version