Thursday, May 1, 2025
Homeशिक्षाउज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विद्यार्थियों को दी विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों...

उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विद्यार्थियों को दी विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

केकड़ी, 23 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में शुक्रवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई। समारोह में सुभाष चन्द्र जैन मुख्य अतिथि एवं ब्रजराज शर्मा, चन्द्रप्रकाश दुबे, अविनाश दुबे, प्रतिभा दुबे व अनिरूद्ध दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान ब्रह्मानन्द शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

केकड़ी: श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में आयोजित विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

पुरस्कार देने की घोषणा वक्ताओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। संस्थान सचिव चन्द्रप्रकाश दुबे ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। मंच संचालन मनीष खारोल व शोभाग गुर्जर ने किया। आयोजन में मनोज कुमार वर्मा, चन्द्रप्रकाश पारीक, विकास सिंह शक्तावत आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES