केकड़ी, 11 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माधवी महिला सेवा समिति के तत्वाधान में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर देव प्रतिमाओं का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। महिला सदस्याओं ने एक से बढ़कर एक फाग गीत प्रस्तुत किए। सुमधुर प्रस्तुतियों पर महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। महिलाओं ने फूल, अबीर व गुलाल से होली खेली। आरती के बाद भोग लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित किया।
इन्होंने किया सहयोग आयोजन में अध्यक्ष कौशल्या गर्ग, कोषाध्यक्ष गायत्री बंसल, सरोज फतेहपुरिया, मधु अग्रवाल, सुशीला नुवाल, राधा छापरवाल, कौशल्या बांगड़, उमा फतेहपुरिया, अनीता फतेहपुरिया, मंजू फतेहपुरिया, निकिता न्याति, अनीता बाहेती, रेखा गर्ग, सावित्री राठी, मंजू न्याति, कैलाशी सोनी, मनीषा गर्ग, कुसुम गर्ग आदि ने सहयोग किया।