Site icon Aditya News Network – Kekri News

महामस्तकाभिषेक एवं पौष बड़ा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में हुए विविध धार्मिक कार्यक्रम

केकड़ी: भगवान चारभुजा नाथ की श्रृंगारित प्रतिभा।

केकड़ी, 25 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पौष मास की पूर्णिमा तिथि के अवसर पर गुरुवार को यहां पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में भगवान चारभुजा नाथ के विग्रह का महामस्तकाभिषेक किया गया। ओसरा पुजारी अनिल पाराशर ने बताया कि चारभुजा मंदिर में प्रत्येक पूर्णिमा को भगवान चारभुजा नाथ के महामस्तकाभिषेक का आयोजन होता है तथा इस दौरान भगवान के वैदिक मंत्रों से अभिषेक किया जाता है। सुनील पाराशर ने बताया कि इस दौरान पंडित रामचरण शर्मा व उनके साथी पंडितों ने वैदिक मंत्रों के द्वारा सुगंधित इत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी सहित कई मिश्रित सामग्रियों से भगवान का अभिषेक कराया।

पूर्णिमा की कथा का किया वांचन पुजारी मुकेश पाराशर ने बताया कि इस दौरान यजमान गौतम सोनी, आयुष सोनी, तुलसीराम मूणिया, हरिनारायण मंत्री, कैलाश जांगिड़, रामेश्वर पाराशर, सुनील गोयल ने भगवान का अभिषेक किया। अभिषेक के बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। व्यास पीठ पर आसीन ज्ञानप्रकाश दाधीच ने पूर्णिमा की कथा का वाचन किया। अभिषेक कार्यक्रम में रामेश्वर पाराशर, पुरुषोत्तम पाराशर, गिरिराज पाराशर, योगेश पाराशर, गोपाल पाराशर, गजेन्द्र पाराशर ने सहयोग किया। आरती के बाद पंचामृत के प्रसाद का वितरण किया गया।

भजनों की रसगंगा बहाई चारभुजा मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव अनिल दत्त शर्मा ने बताया की समिति के पदेन अध्यक्ष तहसीलदार बंटी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित पौष बड़ा महोत्सव में सभी नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राठौड़ ने बताया कि इस दौरान भजन गायक संजय अग्रवाल ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। चारभुजा मंदिर प्रबंध कार्यकारणी समिति के कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी व सह कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र सांगरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम संपूर्ण नगर वासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक शत्रुघ्न गौतम की पत्नी रजनी गौतम अतिथि के रूप में उपस्थित रही। भगवान चारभुजा नाथ के पौष बड़े का भोग लगाने के बाद महाआरती की गई व भक्तो में प्रसाद का वितरण किया गया।

Exit mobile version