Sunday, February 22, 2026
Homeराजनीतिपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गर्मजोशी से किया स्वागत, कार से उतरकर...

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गर्मजोशी से किया स्वागत, कार से उतरकर जाना कार्यकर्ताओं का हाल

केकड़ी, 22 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शनिवार देर रात कोटा से अजमेर जाते समय केकड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। सफर के दौरान जब राजे का काफिला केकड़ी पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर व चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के जबरदस्त जोश व उत्साह को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी कार से उतरकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने व उनकी बातें सुनी।

कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी: स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारी नेता कैसी हो, वसुंधरा राजे जैसी होकेसरिया में हरा भरा, वसुंधरा-वसुंधराजैसे नारे लगाए। इस मौके पर अर्जुन सिंह शक्तावत, पार्षद लोकेश साहू, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, कमल सांखला, राजवीर हावा, अनिल राठी, सुरेश सेन, दशरथ साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार अजमेर रोड पर भी भाजपा नेता राजेंद्र विनायका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

RELATED ARTICLES