Saturday, March 15, 2025
Homeशिक्षाअन्तरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में चार बच्चों ने प्राप्त की उल्लेखनीय सफलता, विद्यालय...

अन्तरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड में चार बच्चों ने प्राप्त की उल्लेखनीय सफलता, विद्यालय प्रबंधन ने की उज्जवल भविष्य की कामना

केकड़ी, 19 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अन्तर्राष्ट्रीय सांइस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। प्रधानाचार्य एस. एन. खण्डेलवाल ने बताया कि कक्षा तीन के छात्र निरपेक्ष नवदीप पुत्र नवदीप सिरसवा ने विज्ञान विषय में 7वां व अंग्रेजी विषय में 33वां स्थान अर्जित किया। कक्षा दो की छात्रा शिवांशी तिवारी पुत्री कृष्ण कुमार तिवारी ने विज्ञान विषय में 8वां, गणित विषय में 19वां एवं अंग्रेज़ी विषय में 85वां स्थान प्राप्त किया।

ये भी रहे सफल इसी प्रकार कक्षा दो की छात्रा काव्या झंवर पुत्री सौरभ झंवर ने विज्ञान विषय में 34वां स्थान तथा कक्षा सात के छात्र उमंग उपाध्याय पुत्र मनोज कुमार उपाध्याय ने अंग्रेज़ी विषय में 46वां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन, उपप्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा एवं समन्वयक श्रीनारायण शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES